पिथौरागढ़ उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी ने भरा नामांकन


पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर दांव खेला है। उम्मीदवार अंजू लुंठी ने आज अपना नामांकन भरा। वे ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। पूर्व विधायक मयूख महर, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत खाती, जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। अंजू के मैदान में उतरने से उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला होने के आसार बढ़ गए हैं। वित्त मंत्री स्व. प्रकाश पंत के निधन के बाद खाली हुई पिथौरागढ़ विधान सभा सीट पर 25 नवंबर को उपचुनाव होना है।